फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के सह सरकार्यवाह एटा में 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय हंसबोले शहर में दो दिन का प्रवास करेंगे। इस दौरान प्रांतीय और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी जमावड़ा रहेगा। संघ संगठन के 18 जिलों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण वर्ग को भी संबोधित करेंगे।


गुरुवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय संघ आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार से प्रस्तावित कार्यक्रम में सह सरकार्यवाह हंसबोले पहुंचेंगे। संघ पदाधिकारी के अनुसार सह सरकार्यवाह दूसरे दिन शुक्रवार सुबह पहुंचेंगे। वह रात्रि प्रवास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संघ दृष्टि से गठित 18 जिलों के संघ पदाधिकारियों के जिला कार्यकारिणी पर्यंत प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रांतीय एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ भी बैठक संभावित है। इस दौरान बड़े राजनेता भी शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंच सकते हैं। संघ पदाधिकारियों के अनुसार दत्रातेय हंसबोले जिले में अभी तक आने वाले सरकार्यवाह स्तर के पहले नेता होंगे। तीन दिवसीय आयोजन को लेकर संगठन तैयारियों में जुटा है। जिला पुलिस एवं प्रशासन भी आयोजन को लेकर मुस्तैद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें