फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी मलावन का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। कार छोड़ने के एवज में थाना प्रभारी मलावन द्वारा बीस हजार रुपये का सुविधा शुल्क मांगने का ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी और थाने में तैनात चालक को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एएसपी क्राइम को सौंपी है।

थाना मलावन प्रभारी प्रमोद कुमार कुरील ने एक कार और उसमें सवार दो लोगों को पकड़ा था। इन्हें छोड़ने के लिए थाने पर जोर सिफारिशें की गईं। बताया गया कि तभी मलावन थाने में तैनात चालक रणवीर ने कार सवार लोगों के परिजनों से छह हजार रुपये का सुविधा शुल्क मांगते हुए एक हजार का शमन शुल्क होने की बात कही।
विज्ञापन



इसके बाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने चालक से बातचीत कर छह हजार रुपये लेने से मना कर दिया और कार एवं दोनों लोगों को छोड़ने के लिए बीस हजार रुपये का सुविधा शुल्क मांगा। थाना प्रभारी द्वारा मांगी गई रिश्वत का ऑडियो अब वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में थाना प्रभारी कह रहे हैं यदि बीस हजार रुपये नहीं दिए तो कार को सीज कर दोनों लोगों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन



अब ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने थाना प्रभारी और चालक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच करने के लिए एएसपी क्राइम को आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें