फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित स्कार्पियों ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर किनारे खड़े बाइक सवार तीन युवकों को तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी सतीश का पुत्र अभिषेक अपने मित्र सागर और अक्षय के साथ बुधवार रात बाइक से वृंदावन से मथुरा की ओर जा रहा था। सौ फुटा के पास बाइक किनारे खड़ी कर तीनों बात कर रहे थे तभी तेज गति से आई स्कॉर्पियो कार पहले खंभे से टकराई और उसके बाद युवकों को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक और उसके साथी उछलकर सड़क पर जा गिरे। यह देख लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और घायलों को तुरंत उपचार के लिए नयति अस्पताल ले आए। देररात अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि अक्षय को जयपुर के एक अस्पताल में और सागर को स्वर्णजयंती अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो सवार पांच युवक शराब के नशे में धुत थे। मृतक अभिषेक के पिता ने कार चालक (अज्ञात) के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें