फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर पिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जैथरा। बेटी के साथ अश्लीलता करने की शिकायत करने पर दबंगों ने लड़की के पिता को कार में डालकर जमकर मारा पीटा। इतना ही नही दबंगों ने उस पर फायर करते हुए जानलेवा हमला भी किया। मामले की रिपोर्ट एएसपी क्राइम के हस्तक्षेप के बाद थाना जैथरा पुलिस ने दर्ज कर ली है।

थाना मारहरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में मेहरौली गुडगांव रोड निवासी आशीष सेठ पुत्र सुरेंद्र सेठ के घर मजदूरी करता था। उसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी के साथ आशीष सेठ ने अश्लीलता कर दी थी। जिसकी शिकायत उसकी बेटी ने उससे की थी। जिस पर पिता ने विरोध करते हुए आरोपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन


इसे लेकर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। जिसे लेकर वह दिल्ली से अपने घर आ गया था। आरोप है इसके बाद पांच अगस्त को आशीष सेठ अपने अन्य साथियों के साथ उसके पास पहुंचा था। जहां उसे और उसके दोस्त को कार में बैठाकर जैथरा क्षेत्र के काली नदी समीप सूनसान जगह पर ले गया था।
विज्ञापन



जहां उसके साथ आरोपी ने मारपीट करते हुए उस पर फायर कर जानलेवा हमला किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी क्रम में मारहरा थाने में एक व्यक्ति ने अनिल उर्फ प्रवेंद्र पुत्र पन्नालाल निवासी सिरसा बदन मारहरा के खिलाफ बेटी के साथ शौच को जाते समय छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें