फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का धरना अब तिकोनिया पार्क में

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी का चार सितंबर को जिला अस्पताल परिसर में होने वाला धरना अब तिकोनिया पार्क में होगा। धरने की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक तीन सितंबर को सुबह 10 बजे आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर बुलाई गई है। बैठक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं जिला अस्पताल में व्याप्त समस्याओं के विरोध में होने वाले धरने पर चर्चा की जाएगी। धरने में चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ता शामिल होंगे। सांसद तेजप्रताप यादव धरने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में 12 सितंबर को जिले में आने वाली साइकिल रैली पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय, प्रजातंत्र और देश बचाओ साइकिल यात्रा 12 सितंबर को सुबह नौ बजे नवीगंज पहुुंचेगी। बेवर, भोगांव होते हुए साइकिल यात्रा सपा कार्यालय के निकट शौर्य पैलेस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। 13 सितंबर को सुबह नौ बजे सांसद तेजप्रताप सिंह यादव जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना करेंगे। सपा कार्यालय से करहल होते हुए सैफई तक 40 किलोमीटर तक सांसद स्वयं भी साइकिल यात्रियों के साथ साइकिल चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें