शिकोहाबाद। पेंशन बहाली को लेकर विश्वविद्यालयी शिक्षकों ने तीसरे दिन शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर के चारों महाविद्यालयों एके कालेज, एनडी कॉलेज, बीडीएम कॉलेज और पालीवाल कॉलेज के शिक्षकों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन होगा।
शुक्रवार को तीन दिवसीय आंदोलन के अंतिम दिन महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। औटा उपाध्यक्ष डॉ. दिग प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में शिक्षकों ने एक राय होकर पेंशन बहाली की मांग की। चेतावनी दी अगर मांग पूरी नहीं हुई तो फुपुक्ट्टा के आह्वान पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में नारायण कॉलेज से डॉ. एसपी पालीवाल, डॉ. आरके सिंह, डॉ. पीके सारस्वत, डॉ. मनोज, बीडीएम से डॉ. शशी प्रभा तौमर, डॉ.सीमा जैन, डॉ. दर्शना कुमारी और डॉ. सीमा रानी आदि शामिल रहीं। पालीवाल कॉलेज से डॉ.एमपी सिंह, डॉ. प्रेमप्रभाकर, डॉ. आरबी पांडेय, डॉ. प्रवीन पालीवाल और एके कॉलेज के डॉ. संजय यादव, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. सविता सिंह, डॉ. यूसी यादव, और डॉ. अतुल मौजूद रहे। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की है।