फिरोजाबाद/खैरगढ़। एसडीएम शिकोहाबाद जैनेंद्र कुमार सिंह ने कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक सहित दस लोगों का स्टाफ अनुपस्थित मिला। इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
एसडीएम शिकोहाबाद जैनेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार सुबह दस बजे पीएचसी का निरीक्षण किया। एसडीएम के आने की भनक लगते ही स्टाफ में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों के फोन घनघनाने लगे। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रजनीकांत के साथ डा. वरुण चौधरी, डा. अमित जिंदल, कमल सिंह, सुशील कुमार सहित करीब दस लोगों का स्टाफ अनुपस्थित था।
उन्होंने पीएचसी की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दस बजे तक स्टाफ नहीं आएगा तो मरीजों को उपचार कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा हकीकत से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के साथ शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।