फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड भेज सरकार को याद दिलाया वादा

विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड भेज सरकार को याद दिलाया वादा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा वादा निभाओ आंदोलन के तहत पोस्टकार्ड अभियान चलाया। केंद्र और राज्य सरकार को पोस्टकार्ड भेजकर बढ़े हुए मानदेय के लिए शासनादेश जारी करने और सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राधारानी ने कहा कि न्यूनतम मानदेय 18 हजार करने, मुख्यमंत्री द्वारा वार्ता में बनी सहमति के बाद भी अभी तक बढ़े हुए मानदेय का शासनादेश जारी नहीं किया गया है। बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाए। आंगनबाड़ियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा वादा तो किया जाता लेकिन बाद में सरकार वादों को भूल जाती है। वादा याद दिलाने के लिए आंगनबाड़ियों के द्वारा पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। मोदी-योगी सरकार वादा निभाओ आंदोलन के अंतर्गत पोस्टकार्ड भेजकर पूर्ण करने की मांग की। पोस्टकार्ड भेजने वालों में जिला उपाध्यक्ष शालिनी माहेश्वरी, विजय लता, अनीता कुलश्रेष्ठ, राज कुमारी, सुमन, गीता, बीना माहेश्वरी, संगीता, कांति देवी, सुनीता, मिथलेश, ओम बाला, दीपा, रेनू, स्नेहलता, बीना उपाध्याय, साधना, ललिता, निशा शाक्य, सुषमा, सत्य प्रभा, सत्यवती, शशि कांता, शशिबाला, सुधा पाठक, बीटू आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें