फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो वायरल करने पर चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। सत्तापक्ष के लोगों के साथ कहासुनी की ऑडियो वायरल करने वाले पटियाली गेट चौकी प्रभारी को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। एसएसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन

पटियाली गेट चौकी प्रभारी जितेंद्र तेवतिया ने सत्तापक्ष के लोगों के साथ कहासुनी की ऑडियो वायरल करने पर लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी ने कहा कि एसआई ने बिना सूचित किए ऑडियो वायरल की। इससे पुलिस विभाग की छवि खराब हो रही है। चौकी प्रभारी के खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई को लेकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप है। बता दें कि चौकी प्रभारी ने आवास विकास तिराहा स्थित एक कबाड़ की दुकान पर संदिग्ध कार होने की बात की जानकारी होने पर कागजात दिखाने को कहा था। इसके बाद सत्तापक्ष के कई लोग एकत्रित होकर पटियाली गेट चौकी पहुंच गए थे, जहां कार को लेकर भाजपा के लोगों की एसआई के साथ नोकझोंक हो गई थी। इस पर एसएसआई ने ऑडियो और क्लीपिंग बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें