फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज पर्वत पर 4000 किलो छप्पन भोग लगाया

विज्ञापन
गिरिराज जी को अर्पित 56 भोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित गिरिराज पूजा महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को परिसर में गिरिराज पर्वत पर 4000 किलो छप्पन भोग लगाया गया। गिरिराज मंदिर और केशव देव में लगे छप्पन भोग के दर्शन को देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सर्वप्रथम संकीर्तन मंडल के संचालक पदाधिकारी अनिल भाई के नेतृत्व में कन्हैया लाल, महेश चंद्र, राजीव गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विजय बंसल आदि ने गिरिराज जी का दूध, दही, शहद, घी आदि से अभिषेक किया। शाम चार बजे गिरिराज पर्वत, गिरिराज मंदिर व केशवदेव में भव्य फूलबंगला सजाया गया।

शाम को हुई भजन संध्या में तेरे माथे मुकुट विराज रह्यौ, छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है गोवर्धन महाराज.. आदि भजनों पर भक्त जमकर झूमे। देर रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन


इधर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चल रहे भंडारे में गुरुवार को दिल्ली से सिख समाज की 40 सदस्यीय सेवादारों की टीम पहुंची। इस मौके पर संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मुख्य अधिशासी राजीव श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, ब्रजबिहारी, गिरीश चंद सराफ, सुरेश चंद अग्रवाल, सतीश मुनीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें