फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में शिक्षा का स्तर सुधारने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा का माहौल तैयार करने के लिए डीआईओएस ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। कॉलेजों के लापरवाह प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिक्षा के स्तर सुधारने पर ध्यान दें।
विज्ञापन



नहीं तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।डीआईओएस सर्वेश कुमार ने प्रधानाचार्यों को भेजे पत्र में कहा है कि कॉलेजों में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाया जाए। समयसारणी तैयार कर कक्षाएं संचालित की जाएं।


विषय अध्यापकों के बीच विषय बांट कर शिक्षण कार्य कराया जाए। शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि कॉलेजों में प्रार्थना सभा के दौरान पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाए।
विज्ञापन



पॉलिथीन के प्रयोग पर पाबंदी की जानकारी तथा कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। डीआईओएस ने कहा कि कॉलेजों में पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं।


छात्र-छात्राओं को अपने घरों पर पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया जाए। डीआईओएस ने कहा कि शीघ्र ही राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की मदद से कॉलेजों को निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन



यदि इस दौरान शिक्षा का माहौल नहीं मिला तो संबंधित कालेजों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें