फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कलश स्थापना से चातुर्मास शुरू

विज्ञापन
प्रवचन कहते ज्ञान भूषण महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णा नगर स्थित स्वामी दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र चौरासी में रविवार को चातुर्मास का शुभारंभ मंगल कलश स्थापना के साथ हुआ। इससे पूर्व जंबू स्वामी की विशाल प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण के बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके पर सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर आचार्य विद्या सागर महाराज के संयम स्वर्ण महोत्सव पर राकेश कुमार जैन, आगरा के सौजन्य से नव निर्मित कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण आचार्य ज्ञान भूषण द्वारा किया गया। श्रमण ज्ञान भारती के छात्र चेतन जैन एवं आशीष जैन ने मंगलाचरण, कोमल जैन ने नृत्य, विमल कुमार जैन ने महाराज के चित्र का अनावरण तथा ज्ञान चंद्र जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

आशीष जैन, अंकित जैन, चेतन जैन द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के बाद आचार्य ज्ञान भूषण का परिचय दिया गया। इस मौके पर संयम कीर्ति स्तंभ के निर्माण कर्ता राकेश कुमार जैन, मंदिर की वेदियों के जीर्णोद्धार में सहयोग करने वाले पद्म चंद्र जैन डेरी वाले, चातुर्मास की अवधि में मुनियों के आहार की व्यवस्था करने वाली रेखा जैन, कोमल प्रसाद जैन, नीलम जैन, स्नेहलता जैन, सरोज जैन, प्रिया जैन, जिनेंद्र जैन शास्त्री एवं पंडित परशुराम का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


संचालन मनोज कुमार जैन व आशुतोष शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में सेठ विजय कुमार, आनंद प्रकाश जैन, डॉ. जेपी जैन, सुरेश चंद्र जैन, सुभाष चंद्र जैन, प्रमोद जैन, राहुल जैन, राजीव जैन, विशेष जैन, अभिनंदन जैन, ब्रजेंद कुमार दीक्षित, अमरकांत मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें