फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन आ रहा झूम के, सजेंगे हिंडोले, सजेंगी घटाएं

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। बारिश की फुहारों के मध्य 28 जुलाई से ब्रज में सावन की शुरूआत होगी। इस दौरान कभी ठाकुर जी सोने-चांदी के झूलों में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे तो कभी मंदिरों में सजने वाली रंग-बिरंगी घटाएं भक्तों को आकर्षित करती नजर आएंगी। एक माह तक ब्रज के प्रमुख मंदिरों में यही क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन


मुड़िया पूर्णिमा के अगले दिन से ही सावन का महीना शुरू हो जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर समेत ब्रज के अन्य मंदिरों में एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। आयोजनों के लिए मंदिरों में झूले व पालने निकाले जाने लगे हैं। सेवायतो के निर्देशन में उनकी साफ-सफाई व उन्हें कसने का कार्य शुरू करा दिया गया है।

द्वारिकाधीश में ये होंगे कार्यक्रम
28 जुलाई को सोने-चांदी का हिंडोला, 29 को फिरोजी जरी हिंडोला, 30 को फिरोजी मखमल हिंडोला, 31 जुलाई को केसरी चित्रकाम हिंडोला, एक अगस्त को लाल सोनेरी घटा, दो अगस्त को स्वर्ण चांदी हिंडोला, तीन को श्याम मखमल हिंडोला, चार को गुलाबी मखमल हिंडोला, पांच को नीले कपड़े मोती हिंडोला, छह को कली का हिंडोला, सात को पंचरंगी फूलों का हिंडोला, आठ को फूलों का हिंडोला, नौ को केसरी घटा, 10 को कुंज में हिंडोला, 11 को हरी घटा, 12 को सोसनी घटा मनोरथ, 13 को फल-फूलों का हिंडोला, 14 को आसमानी घटा, 15 को आसोपालव का हिंडोला, 16 को गुलाबी घटा, 17 को केले का हिंडोला, 18 को लाल घटा, 19 को पान का हिंडोला, 20 को श्याम घटा, 21 को पंचरंगी पुुष्प का हिंडोला, 22 को पवित्रा हिंडोला, 23 को लहरियां घटा, 24 को फलों का हिंडोला, 25 को सफेद घटा, 26 को श्रावणी राखी मनोरथ, 27 को स्वर्ण-चांदी हिंडोला, 28 को स्वर्ण-चांदी हिंडोला, 29 अगस्त को हिंडोला विजय, तीन सितंबर को जन्माष्टमी मनोरथ और चार सितंबर को भव्य नंदोत्सव मनोरथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें