वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन पुलिस ने रमणरेती क्षेत्र से बुधवार रात पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को घूमते पकड़ा है। पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को चौंका देेने वाली बातें बताईं हैं।
बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने छटीकरा मार्ग की आवासीय कालोनी के बाहर से 13 वर्षीय लड़की को घूमते हुए पकड़ा। पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई। पुलिस ने कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम के सुपुर्द कर दिया। डॉ. लक्ष्मी गौतम ने लड़की से जब जानकारी जुटाई तो बताया कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है और मंगलवार को घर से एक युवक से मिलने के लिए आई थी।
गुरुवार सुबह उन्होंने कोतवाली पहुंचकर लड़की को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि दुष्कर्म के झूठे मामलों में लोगों को फंसाकर ठगी करना उसका काम है, इस काम में उसके साथ दो युवतियां और एक महिला भी शामिल है। दो माह पूर्व समीपवर्ती गांव के एक छात्र को उन्होंने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाया था। छात्र को बचाने के एवज में परिजनों से दो लाख में सौदा तय हुआ है।
कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व सकराया गांव के दुष्कर्म मामले में भी लड़की की मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है।