फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
पूर्व विधायक पर हत्या का मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। अलीगंज से घर लौटते समय मंगलवार देर शाम अज्ञात कार की चपेट में आकर ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के भाई ने अलीगंज के पूर्व विधायक पर षड्यंत्र के तहत हत्या कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के गांव बिचपुरी निवासी प्रधान कमलेश कुमार पुत्र मुन्ना लाल कठेरिया गांव के ही विजय पुत्र श्यामवीर सिंह के साथ कस्बा अलीगंज से मंगलवार देर शाम गांव के लिए बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आती कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में कमलेश और विजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में मृतक विजय के भाई अजय सिंह पुत्र श्यामवीर ने दुर्घटना होने से इंकार करते हुए षड्यंत्र के तहत भाई आर ग्राम प्रधान कमलेश की हत्या करने का आरोप अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर लगाया है। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में रामदुलारे पुत्र बहादुर, ओमपाल सिंह चौहान पुत्र मंगली, वृद्घपाल सिंह चौहान पुत्र नत्थू सिंह पर हत्या व पूर्व विधायक को हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
--------------------
विजय 20 साल तक रहा विधायक का गनर
मृतक विजय के परिजनों का कहना है कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के यहां 20 साल तक विजय अंगरक्षक (प्राइवेट गनर) था। एक साल पहले विजय ने विधायक का साथ छोड़ा था। विधायक को शक था कि विजय घर-परिवार से लेकर पूरे कामकाज के बारे में जानकारी रखता है। पिछले दिनों संपत्ति जांच होने के बाद से दर्ज रिपोर्ट में विजय का हाथ होने की आशंकाएं जताई गई थी। इसी रंजिश को लेकर विजय की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

---------------
सीसीटीवी में बाइक के पीछे दिखी बोलेरो
बोलेरो से कुचलकर हत्या करने के आरोपों की पुष्टि करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गई है। अलीगंज से निकलते ही एक सीमेंट कारोबारी के यहां लगे सीसीटीवी में मृतकों की बाइक के पीछे बोलेरो दिख रही है। इसके बाद पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में भी बाइक के पीछे बोलेरो नजर आई। हत्या की पुष्टि करने के लिए ऐसे ही साक्ष्यों को जुटाने में पुलिस लगी हुई है।
----------------
चालक ने लौटा लौटा कर कई बार चढ़ाई कार
परिजनों का आरोप है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने पीछे से टक्कर मारने के बाद बैक करके कई बार कार को चढ़ाया। संतुष्ट होने के बाद चालक कार लेकर भागा। कार में चालक के सिवाय अन्य कोई व्यक्ति नहीं बताया जा रहा है।
----वर्जन-----
घटना की नामजद तहरीर पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव सहित चार लोगों के खिलाफ दी गई है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, एएसपी अपराध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें