फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में खाने के विवाद में चली गोलियां

विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : SELF
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के ग्राम गेंदुपुरा में रविवार रात बारात में खाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गेंदुपुरा निवासी हीरालाल पुत्र यादराम की पुत्री की शादी ग्राम कुमरपुर जनपद मैनपुरी से बारात आई थी। बारात की रस्में की चल रही थीं। तभी खाने के लिए कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में रोहित पुत्र नन्हें लाल निवासी कुमरपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी, अभय पुत्र जगतपाल निवासी कुमरपुर एवं विजय पुत्र रामसिंह निवासी गेंदूपुरा छर्रे लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से रोहित एवं अभय को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इधर, तीन लोगों को घायल होने के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें