कासगंज।
मोहल्ला मोहन व गली छंगामल में भोले बाबा शिव मंदिर से देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पर भंडारा प्रसाद वितरण और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।
भोले बाबा शिव मंदिर से सुबह देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा घंटाघर, सहावर गेट से नगर भ्रमण करती हुई भोले बाबा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। मंदिर में विधि विधान के साथ देव प्रतिमाएं राम दरबार, राधाकृष्ण, दुर्गा मां, शिव परिवार, हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम के दौरान संतोष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रजनीकांत माहेश्वरी, अमित कावरा, आचार्य संजीव पचौरी, कृष्णकांत पाठक, विपिन शास्त्री, अर्पित गुप्ता, मंजू अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मेघा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।