फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्रदर्शन, सब्जी-दूध सड़क पर फेंका

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : SELF
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमत एवं किसान की उपज का गिरता मूल्य किसानों के लिए चिंता का सबब बन गया है। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह टाइगर के नेतृत्व में किसानों ने बड़ा गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सब्जियों और दूध को सड़क पर फेंककर विरोध किया। किसानों ने कहा कि अगर छह जून तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तहसील में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन


आक्रोशित किसानों ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल के दामों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। किसान एक तरफ दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूध की घटती कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। काफी मात्रा में किसान सब्जी का उत्पादन करते हैं लेकिन सब्जी का दाम निश्चित न होने से बिचौलिए औने पौने दामों पर बिक्री कराते हैं, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का भी पैसा नहीं मिल पा रहा है। सरकार की अनदेखी के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर होता जा रहा है। किसानों ने कहा कि किसान आयोग का गठन न करके सरकार किसानों पर जुल्म करने का कार्य रही है।

सभा की अध्यक्षता लोकपाल सिंह एवं संचालन डा. गिरजेश कुमार ने किया। विरोध करने वालों में राजपाल, सुभाष, जाहर सिंह, भूपाल सिंह, राजेंद्र, हाकिम सिंह, रामनिवास, रामभरोसेलाल, उदयवीर सिंह, उदय सिंह, सुखवीर सिंह, वीपी सिंह, रिषी, निरंजन सिंह, गुलशन, वीरेंद्र भारती, बंटू, अनोखेलाल, भगवान सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


देश के कई राज्यों में किसान आंदोलन कर रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को रोक रहे हैं। यहां भी किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है। किसानों को भड़काने वालों पर भी प्रशासन नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें