फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल व सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी

विज्ञापन
फल व सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। गर्मी के मौसम में बिक रहे सड़े फल और सब्जी की शिकायत पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजार में कार्रवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने फल व सब्जी विक्रेताओं के यहां सड़े गले फल और सब्जी फिंकवाई। साथ ही विक्रेताओं को चेतावनी दी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार प्रथम के नेतृत्व में विभाग की टीम ने आगरा रोड, अलीगंज रोड, शिकोहाबाद रोड, रेलवे रोड, बस स्टैंड, सब्जी मंडी और घंटाघर पर अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सब्जी व फल विक्रेताओं के फलों और सब्जियों को चेक किया। कई फल विक्रेताओं के यहां सड़े गले फल मिलने पर उन्होंने फल व सब्जियों को फिंकवाया। उन्होंने कई फलों के सैंपल को लेकर चेक किया। विक्रेताओं को निर्देश दिए कि कार्बाइड से पकाए गए आम और फल को बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में अरुण कुमार द्वितीय, अनिल यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें