फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पु लसक र्मयों से वसूले जाएंगे 14 लाख रुपये

विज्ञापन
UP POLICE - फोटो : SELF
विज्ञापन
एटा। जिले में कई साल पहले सदर तहसील के उपकोषागार से हुई चोरी के मामले में डीएम ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले में दोषी छह पुलिसकर्मियों से 14 लाख रुपये की ब्याज समेत वसूली कराने के लिए कहा है। साथ ही मामले से मंडलायुक्त और एसएसपी को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2007 में तहसील सदर के उप कोषागार में डबल लॉक से 14 लाख रुपये की चोरी की गई थी। मामले में दोषी पाए गए छह पुलिसकर्मियों से वसूली की जानी है। डीएम ने प्रमुख सचिव गृह को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि चोरी हुई धनराशि में 683641 और ब्याज, 738283 रुपये राजकीय मद का है। इसमें जनता और राजस्व दोनों शामिल हैं।

चोरी हुए धन की प्रतिपूर्ति को इन मदों में जमा किया जाना है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मामले में सीजेएम कोर्ट में चल रहा वाद 2014 में खत्म हो गया है। जबकि सीजेएम के आदेश के खिलाफ जिला जज कोर्ट में डाली गई याचिका को 2015 में खारिज किया जा चुका है। ऐसे में मामले में छह पुलिसकर्मियों आरक्षी कृपाल सिंह, श्याम सिंह, श्रीकृष्ण, महेंद्र पाल सिंह, राम विलास, अजब सिंह से 14 लाख रुपये की वसूली की जानी है। डीएम अमित किशोर ने प्रमुख सचिव को गृह को पत्र लिखकर धनराशि की प्रतिपूर्ति कराने के लिए आदेश जारी कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें