फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों की सुनवाई होगी, सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

विज्ञापन
ट्रैफिक - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि मुकदमे तो दर्ज होंगे, लेकिन उनकी जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। पीड़ितों की थानों में सुनवाई हो और महानगर का ट्रैफिक सुधार हो, इसके लिए जुटेंगे। पुलिस बिना राजनीतिक दबाव के कार्य करेगी, जिससे कि गरीब और असहाय को न्याय मिल सके।
विज्ञापन


मूलरूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले नवागत एसएसपी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद वर्ष 2005 में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और वह सेल्स टैक्स विभाग में अधिकारी बने। वर्ष 2010 में आईपीएस में चयनित हुए। नोएडा में ट्रेनिंग के बाद वह एसपी ललितपुर, बलिया, कानपुर देहात, बिजनौर और एसएसपी एसटीएफ रहे।

आईपीएस बनने के बाद ही मानेसर में एनएसजी कमांडो का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों से निपटने को प्लान बनाकर जल्द अभियान चलाया जाएगा। कोताही बरतने वाले थाना प्रभारी बख्शे नहीं जाएंगे। उधर, नवागत एसएसपी से व्यापारी अजय चतुर्वेदी, अंशुल अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, राजेश गोयल, मुकेश, देवेंद्र मित्तल, मृदुल अग्रवाल, अभिनव खंडेलवाल आदि ने मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें