फिरोजाबाद/टूंडला। बैंक से गुरुवार दोपहर रुपये निकालकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त रेलकर्मी से बाइकर्स गैंग 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
मोहल्ला कच्चा टूंडला निवासी बाबूलाल केनरा बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर घर के लिए ऑटो में सवार हो गये। दीपा का चौराहे पर ऑटो से उतरकर वह पैदल ही घर जा ओर जा रहे थे। न्यू रेलवे कालोनी आरपीएफ बैरक के समीप पहुंचे तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने नोटों से उनसे नोटों से भरा थैला लूट लिया।
रेलकर्मी के शोर मचाने पर वहां लोग एकत्रित हो गए। राहगीरों ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा भी किया, लेकिन वो फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता न चला। थाना प्रभारी मुनीशचंद्र ने बताया कि उनके संज्ञान में नहीं आया है। वे क्राइम मीटिंग में है।