फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को दी 72 घंटे की मोहलत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। लाला गंज के चावल कारोबारी के घर से लाखों की चोरी का खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को कोतवाली रोड पर जाम लगा दिया। नारेबाजी की। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। पांच दिन पूर्व चावल कारोबारी राजू गुप्ता के अंतापाड़ा स्थित घर पर चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। इतने साक्ष्यों के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह व्यापारी बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए। जब एक घंटा गुजर गया और कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो आक्रोशित व्यापारियों ने लालागंज के सामने रोड जाम कर दिया। ऐसे में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों की व्यापारियों ने नहीं मानी। इसके बाद कोतवाल शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाया।
कोतवाल की मौजूदगी में व्यापारियों ने बैठक की। इसके बाद पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद भी खुलासा न होने पर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर अजय चतुर्वेदी, लाला गंज व्यवसायी समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता, महामंत्री प्रदीप यादव, अमित वार्ष्णेय, अभिनव खंडेलवाल, नीरज खंडेलवाल, प्रकाश चंद्र महावर, ओमप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें