फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस प्रतियोगिता में मचाया धमाल

विज्ञापन
बेले डाॅन्स
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के सेंट मैरीज स्कूल में केजी सेक्शन पर इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शुभारंभ प्रधानाचार्या मनोरमा दास और प्रबंधक दीपकदास ने किया।
विज्ञापन


चार वर्गों में नृत्य प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा केजी-1, केजी- 2 एवं कक्षा एक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक कक्षा को बालक एवं बालिका वर्ग में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिता में 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें से 35 को फाइनल में प्रतिभाग करने का मौका मिला। यह 35 बच्चे पूर्व में हुई क्वाटर फाइनल, सेमी फाइनल आदि में हिस्सा ले चुके हैं।

प्रधानाचार्या मनोरमा दास ने प्रतिभागियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका इंचार्ज कमलेश गेरा, अध्यापिका भावना श्रीवास्तव ने निभाई।संचालन विद्यालय अध्यापिका कहकशा, स्वाति श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें