फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल हिंदी के पेपर में पकड़े गए छह मुन्नाभाई

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के हिंदी पेपर में दो अलग-अलग विद्यालयों में छह मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। इसके अलावा बलदेव के छिद्दी लाल इंटर कालेज, मांट के सामरी देवी इंटर कालेज बाकला से एक-एक नकलची दबोचा गया है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी का पेपर था। महावन के कैलाशी देवी इंटर कालेज पचावर में जांच टीम को तीन छात्रों के स्थान पर अन्य तीन छात्र परीक्षा देते मिले।

इधर, छाता के खायरा में सौभरि इंटर कालेज में भी तीन छात्रों के स्थान पर अन्य छात्र परीक्षा देते पकड़े गए। सभी मुन्नाभाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके अलावा टीम ने छिद्दीलाल इंटर कालेज बलदेव और सामरी देवी इंटर कालेज बकला मांट से एक-एक नकलची पकड़ा।
विज्ञापन


12463 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

नकल के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के बाद लगातार दूसरे दिन 12463 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में 44184 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष परीक्षा कक्ष में मात्र 31721 परीक्षार्थी ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें