फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दोपहर को बूंदाबांदी और शीत लहर चलने से सर्दी बढ़ गई। मैनपुरी रोड पर गार्डेनिया स्कूल के पास हाईटेंशन तार अचानक टूट कर जमीन पर गिरने से कई राहगीर बाल-बाल बच गए। अचानक फाल्ट से लोगों में अफरातफरी मच गई।
विद्युत विभाग की लापरवाही हादसे का सबब बन सकती है। जर्जर विद्युत तार आए दिन टूट कर सड़क पर गिर रहे हैं। लेकिन विभाग अनजान बना है। मंगलवार दोपहर चार बजे के करीब तेज बूंदाबांदी हो रही थी। अचानक सड़क किनारे जा रही 11 हजार की लाइन का तार फाल्ट के साथ टूट कर जमीन पर गिरा। तेज आवाज के साथ हुए फाल्ट से लोगों में अफरातफरी मच गई।
तार टूट कर नीचे सड़क पर खड़ी बाइकों और साइकिलों पर गिरने चिंगारी उठने लगी। गनीमत रही कि उस वक्त सड़क के नीचे बूंदाबांदी के चलते कोई नहीं था, वर्ना हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तार टूटने की सूचना द ी, तब जाकर लाइन काटी गई। क्षेत्रीय जनता ने जर्जर विद्युत तार जल्द बदलवाने की मांग की है।