फिरोजाबाद। जिले के किसानों को खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं की खरीद के लिए इधर से उधर नेहीं भटकना होगा। जिला प्रशासन की पहल पर विकास भवन परिसर में एक अत्याधुनिक बिक्रीघर का निर्माण होगा। जिले के प्रभारी मंत्री जल्द ही बिक्रीघर की नींव रखेंगे।
लगभग अस्सी लाख रुपये की लागत से बनने वाले बिक्रीघर व गोदाम निर्माण की शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी प्रस्तावित बिक्रीघर के निर्माण की आधार शिला रखेंगे।