फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन


धौलपुर की रहने वाली महिला की शादी मई 2017 में सदर के युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके जेठ ने अपनी पत्नी को दो साल पहले पिटाई लगाकर घर से निकाल दिया था। उसका बेटा भी है। ससुरालीजन अब उसे भी जेठ की पत्नी बनाकर रखना चाहते हैं। उसका पति विरोध नहीं करता है। जेठ का मामा सिपाही है।

वह भी उनका पक्ष लेता है। जेठ ने उसे अकेला पाकर तीन बार दुष्कर्म किया। विरोध किया तो उसको पीटा गया। ससुरालीजन खाना भी नहीं देते। चार जनवरी को जेठ ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ससुरालियों ने पिटाई लगाई। इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


पुलिस ने मारपीट का मेडिकल कराया। दुष्कर्म की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। एनसीआर दर्ज की गई है। अब पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें