फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खुदी, लगा जाम, फिर भी नहीं हुआ सीवर कनेक्शन

विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड पर बने रोडवेज बस स्टैंड का सीवर लाइन कनेक्शन जोड़ने का मामला गरमा गया है। बुधवार को कनेक्शन के लिए खोदी जा रही सड़क का काम सपा विधायक ने रुकवा दिया था। गुरुवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर सीवर लाइन कनेक्शन कराने के साथ ही रोडवेज बस स्टैंड चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड का काम ठेकेदार मनोज यादव द्वारा कराया गया है। निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण के बाद बस स्टैंड चालू कराने के लिए सीवर लाइन का कनेक्शन जोड़ा जाना है। बुघवार को निर्माण निगम के जेई एसएस राठौर ने कनेक्शन जोड़ने के लिए जेसीबी से सड़क खोदवा दी। आधे से अधिक सड़क खोदे जाने के बाद सपा विधायक राजू यादव वहां पहुंच गए और काम रुकवा दिया। तब तक सड़क खोदे जाने के कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर अमित सिंह, सीओ सिटी राकेश पांडेय मौके पर पहुंचे। जेसीबी को कोतवाली में खड़ा करा दिया। जेई से खोदी गई सड़क बंद करा दी।

गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम प्रदीप कुमार से मिला। उन्होंने मांग की कि सीवर लाइन का कनेक्शन शीघ्र जुड़वाकर बस स्टैंड चालू कराया जाए। भाजपाइयों का कहना था कि जब सड़क खोदी जा चुकी थी तो उसे पाइप डलने के बाद ही बंद कराया जाता। प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप चौहान, संजय चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सीवर लाइन कनेक्शन कराने के लिए कार्यदायी संस्था ने लोक निर्माण विभाग से अनुमति नहीं ली। सपा शासन में कचहरी रोड को गुणवत्ता के साथ सही कराया गया था। सड़क खोदे जाने के बाद दोबारा उस तरह का निर्माण संभव ही नहीं है। अनुमति लेने और दोबारा उसकी गुणवत्ता की सड़क बनाकर देने पर ही सड़क खोदी जानी चाहिए।
राजू यादव, विधायक सदर

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। कार्यदायी संस्था को कहा गया है कि इस तरह काम किया जाए, जिससे पब्लिक को परेशानी न हो। एक साथ पूरी सड़क नहीं खोदी जाए।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें