फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चल रहे हैं 500 सबमर्सिबल

विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मथुरा। माननीयों की निधि और समाज सेवियों की ओर से पेयजल व्यवस्था के लिए नगर निगम क्षेत्र में लगवाए गए सबमर्सिबल चोरी की बिजली से संचालित हो रहे हैं। इनकी संख्या 500 से अधिक है। इनके कनेक्शन के लिए विद्युत निगम ने ऐसे सबमर्सिबल पंप की लिस्ट नगर निगम से मांगी है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में सांसद, विधायक, राज्यसभा और विधानसभा के सदस्यों की निधि से और समाजसेवियों ने ब्रज भ्रमण के दौरान सबमर्सिबल की स्थापना कराई है। इनकी संख्या 500 से अधिक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की पहल पर जलापूर्ति के लिए इनकी स्थापना की गई, लेकिन उनके संचालन के लिए बिजली के कनेक्शन नहीं कराए गए। अब तक यह सभी पंप चोरी की बिजली से ही संचालित हो रहे हैं।


लगातार बिजली की चोरी पर अधीक्षण अभियंता शहर राघवेंद्र सिंह ने नगर में संचालित इन सभी पंपों का सर्वे कराया तो जारी कनेक्शनों से अतिरिक्त 500 से अधिक ऐसे पंप मिले। बताया गया कि यह पंप विधायक और सांसद निधि के हैं। चार इंच पाइप के इन सभी सबमर्सिबल की सूची विद्युत निगम ने अब नगर निगम से मांग ली है, जिससे इनके कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन

--
नगर निगम क्षेत्र में 500 से अधिक चार इंच पाइप के पंप के ऐसे मामले सामने आए हैं जिनके कनेक्शन जारी नहीं हैं। बिजली की चोरी से बचने के लिए उनके बारे में नगर निगम से सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार पांडेय, एक्सईएन प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें