फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा अलीगढ़

विज्ञापन
Sports - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गोल्डन क्रिकेट क्लब के तहत आयोजित 32वीं अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में गुरुवार को जादौन राइडर्स अलीगढ़ ने एमकेएम पलवल को 3 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


हिंदू इंटर कालेज के मैदान में आयोजित इस मैच में अनिल अग्रवाल और वेदराम शर्मा ने टॉस किया। अलीगढ़ ने टॉस जीतकर पलवल को पहले खेलने को कहा। पलवल टीम 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर आउट हो गई। देवेन्द्र डागर ने धुंआधार पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 42 रन बनाएं। राहुल ने 25 गेंदों में नाबाद रहते हुए 37 रन का योगदान दिया। सलमान ने दो विकेट लिए।

जवाब में अलीगढ़ की टीम की शुरुआत अच्छी नही रही। 5 बल्लेबाज 12 वें ओवर में 62 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान जीशान कुरैशी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इमरान आलम और विशाल ने पारी को संभालते हुए 68 रन की शानदार साझेदारी के बाद मैच की स्थिति बदलती हुई दिखी। अलीगढ़ की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन आफ दी मैच विशाल को दिया। अंपायरिंग रोहताश सिंह, अप्पू खान स्कोरिंग रामवीर, कमेंट्री मोहन, कुलवीर ने की। शुक्रवार को सहवाग एकेदमी झज्जर एवं पलवल के मध्य मैच होगा। इस दौरान क्लब अध्यक्ष पीएल शर्मा, प्रबंधक वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, महेंद्र कुमार, अबरार कुरैशी, सतवीर सांगवान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें