फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार लूटकांड के विरोध में बाजार बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुुर। व्यापारियों का स्वर्णकार के साथ हुई लूट की घटना के खुलासे की मांग को लेकर शुरु हुआ धरना प्रदर्शन दूसरे दिन जारी रहा। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने दो दिन में खुलासा नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मक्खनपुर के सदर बाजार निवासी बिश्नू गुप्ता से सोने एवं चांदी के जेवरात से भरा थैला लूटने की वारदात के कई दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजों पर नहीं पहुंची। पुलिस रवैये को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रमाकांत गुप्ता ने कहा कि पुलिस व्यापारियों पर ध्यान नहीं दे रही। इसके चलते आए दिन वारदातें हो रहीं हैं।

स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि लूटकांड का दो दिन में खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी बाजार बंद कर आंदोलन करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता सप्पू ने कहा पुलिस प्रशासन व्यापारियों में सुरक्षा की भावना जगाए। व्यापारी वर्ग भयभीत है। व्यापारियों को सुरक्षा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें