फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली साईं पालकी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नववर्ष पर शहर र्साइं बाबा के जयकारों से गूंज उठा। कान्हा सेवा समिति ने र्साइंनाथ महाराज की पालकी धूमधाम से निकाली। सैकड़ों भक्तों ने पालकी यात्रा में भाग लिया। आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राहों पर पालकी दर्शन के लिए लोग कतारबद्ध खडे़ दिखाई दिए।
विज्ञापन


सुबह राधाकृष्ण मंदिर में पूजन के बाद पंडित रविंद्र कुमार ने मंत्रोच्चारण कर हवन में आहुतियां समर्पित कराईं। इसके बाद राधाकृष्ण मंदिर से पालकी यात्रा का शुभारंभ मेयर नूतन राठौर ने किया। पालकी यात्रा इमामबाड़ा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, जलेसर रोड़, शिवाजी, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए हनुमान मंदिर के निकट र्साइंनाथ मंदिर पहुंची।

पालकी यात्रा में र्साइं बाबा की झांकी शामिल थी। फूलों से सजी पालकी के दर्शन कर भक्तजन भावविभोर हो उठे। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने साईंनाथ की आरती उतारकर कर समापन किया। अजय अग्रवाल, प्रकाश गर्ग, विकास गर्ग, सचिन अग्रवाल, गौरव गोयल, हिमांशु अग्रवाल, रमेशचंद्र शुक्ला, कृष्ण मुरारीलाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल समेत अनेक भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें