फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के अर्दली ने की अधिवक्ता से मारपीट

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। एसडीएम के अर्दली ने मंगलवार को एसडीएम न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ता से मारपीट कर दी। घटना की जानकारी पर अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने अर्दली को हटा दिया। वहीं अधिवक्ता ने अर्दली और ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हरिश्चंद्र कश्यप मंगलवार दोपहर कोर्ट से बहस करके निकल रहे थे। इस दौरान एसडीएम न्यायालय परिसर के बाहर सड़क पर एसडीएम के ड्राइवर ने कार को पीछे करते समय हरिश्चंद्र को टक्कर मार दी।

इससे वह नाले में गिरकर घायल हो गए। इस पर अधिवक्ता ने ड्राइवर से बात की तो ड्राइवर अभद्रता करने लगा। ड्राइवर और अधिवक्ता के बीच नोकझोंक चल रही थी कि तभी एसडीएम का अर्दली मुल्तान मौके पर आया और अधिवक्ता के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। हंगामा होते देख मौके पर लोगों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन


लोगों को एकत्रित होता देखकर अर्दली भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी पर अधिवक्ता एकत्रित हो गए और बार एसोसिएशन के सचिव राकेश यादव और पीड़ित अधिवक्ता के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने ने एसडीएम से अर्दली की शिकायत करते हुए विभागीय कार्रवाई करने और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। अधिवक्ता की शिकायत पर एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने अर्दली को हटा दिया। साथ ही ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

एसडीएम ने बताया कि अधिवक्ताओं ने शिकायत की थी। इस पर अर्दली को हटा दिया गया है। वहीं मामले में पीड़ित अधिवक्ता हरिश्चंद्र कश्यप ने एसडीएम के अर्दली और ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें