फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रैक्टर लूटे, चौकीदार को बंधक बनाकर कोसी में फेंका

विज्ञापन
चोर - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। सदर बाजार के गोकुल बैराज पर राधा ट्रेडर्स बिल्डिंग मैटेरियल की टाल पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने धावा बोल कर डकैती डाली। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर चौकीदार को बंधक बना लिया। ताला तोड़कर घुसे बदमाशों ने टाल में खड़े तीन ट्रैक्टर लूट लिए और बंधक चौकीदार को कोसीकलां मंडी के समीप फेंक गए। इसके बाद किसी तरह बंधन मुक्त हुए चौकीदार ने मालिक को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार से पूछताछ की है।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार की कृष्णाधाम कालोनी निवासी ह्देश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह की गोकुल बैराज के समीप ही राधा ट्रेडर्स के नाम बिल्डिंग मैटेरियल की टाल है। मध्यप्रदेश का रहने वाला कल्लू पुत्र मलखान इसमें चौकीदार है। सोमवार की रात 1:30 बजे स्कार्पियो सवार आठ बदमाशों ने टाल पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर स्कार्पियो में डाल लिया। इसके बाद बदमाशों ने टाल का ताला तोड़कर मौके पर खड़े तीन ट्रैक्टर लूट लिए। बदमाशों ने बाद में चौकीदार को कोसीकलां की मंडी के समीप फेंक दिया और भाग गए। कुछ समय बाद शौच को आए एक गाड़ी चालक ने चौकीदार को बंधन मुक्त कराया।

चौकीदार ने टाल मालिक को सूचित किया। डकैती की खबर से सनसनी फैल गई। मालिक चौकीदार को कोसीकलां से ले गए। लूटे गए ट्रैक्टर ह्देश, जमुनापार के गांव सिहोरा निवासी उमेश और गोकुलधाम निवासी तीर्थराज के हैं। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई। तहरीर आने पर मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें