फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज: घंटों किया इंतजार, तब हुआ ताज का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल का दीदार करने के लिए सैलानियों को शनिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत में रहे स्कूली बच्चे, जो क्रिसमस की छुट्टियों में पिकनिक पर देश के कोने-कोने से आए थे।
विज्ञापन


ताजमहल पूर्वी और पश्चिमी गेट पर कतार में लगकर ही वह थककर चूर हो गए। घंटों इंतजार के दौरान कतार में ही लगकर बच्चों ने खाना खाया। ताज के दीदार में कतार के कारण शाम होने पर वह अन्य स्मारक देखने नहीं जा सके।

शनिवार को ताजमहल पर 70 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। ताज की टिकट खिड़कियों से तो कुल 28,989 टिकट बिके, लेकिन 15 साल से कम उम्र के स्कूली बच्चों की संख्या शनिवार को ज्यादा रही।
विज्ञापन


देशभर से स्कूली बच्चे पिकनिक पर ताज आए थे। यह सभी घंटों इंतजार के बाद ताजमहल में प्रवेश कर पाए। पूर्वी गेट पर मदरसे तक और पश्चिमी गेट पर खान ए आलम तक कतार लगी रही। छोटे बच्चे कतार में लगकर परेशान रहे, वहीं विदेशी सैलानियों को भी महंगा टिकट खरीदने के बाद भी कतार में लगकर मुख्य गुंबद पर प्रवेश करना पड़ा।

मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए गुंबद के चारों ओर से कतार चमेली फर्श और फिर लेबर गेट तक लगी रही। शाम को करीब तीन हजार पर्यटक ताज में गुंबद के अंदर प्रवेश नहीं कर सके और मायूस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें