फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में रोडवेज बस टैंकर से भिड़ी, एक की मौत

विज्ञापन
कोहरे में दूध के टैंकर-रोडवेज बस भिड़ी, चालक की मौत, 15 घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। घने कोहरे में गुुरुवार सुबह फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस और दूध के कैंटर में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस और टैंकर में सवार 15 लोग घायल हो गए। जबकि टेंकर चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से टैंकर चालक सहित दो लोगों को चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिए। हादसे में बाद सड़क पर खड़े वाहनों को पुलिस ने हटवाया।

फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर एटा की ओर जा रही थी। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला मई समीप सामने से आ रहे दूध के टैंकर से रोडवेज बस भिड़ गई। हादसे में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना बागवाला थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से टैंकर चालक रघुराज और विजय को आगरा रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने हटवाकर मार्ग पर आवागमन सुचारु कराया।
-----
ये लोग घायल
एटा। रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में गांव का डेयरी संचालक सत्यपाल और बस में सवार विजय पुत्र रामू दयाल निवासी घटियाघाट फर्रुखाबाद, शशिकांत पुत्र अनेक सिंह, शैलेंद्र पुत्र देवसिंह निवासी नगला कमले जैथरा, राजवीर पुत्र महावीर निवासी रजपुरा जैथरा, राजेश पुत्र रामदीन निवासी मोरचा नहर राजा का रामपुर, योगेश पुत्र क्षेत्रपाल निवासी चित्रगुप्त कालोनी, श्याम सिंह पुत्र नेकसेलाल निवासी नगला ढेका जैथरा, अनूप पुत्र विजय कुमार निवासी शांति नगर, गौरव पुत्र खंगार सिंह निवासी भगीपुर, जमुना सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी नगला मोहन, मुरारीलाल पुत्र भगवान निवासी आवास विकास कालोनी कोतवाली नगर, आकाश पुत्र रामकुमार निवासी शांति नगर, अमन पुत्र सूबेदार निवासी मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद और हरिओम पुत्र सुभाष निवासी खिरदरपुर थाना कमालगंज फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें