फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी की प्रतिभाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मनित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना।
विज्ञापन

परीक्षाओं में अच्छे अंक मिले तो मेधावी बनने पर खुशी थी। मगर इस सफलता का अंदाजा मेधावियों को तब लगा जब देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान मिला। मंगलवार को विवि के दीक्षांत समारोह में जिले की प्रतिभाओं को भी पदक हासिल हुए। पदक हासिल करने में बेटियां अव्वल रहीं।

एसआरके कॉलेज की छात्रा तनवी गुप्ता ने एमए में सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल किए। उन्हें राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों को दिया है। वहीं, एसआरके कॉलेज बीकाम तृतीय वर्ष के छात्र कपिल माहेश्वरी को भी राष्ट्रपति ने बाबू गुलाबचंद्र अग्रवाल स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन


कपिल ने कहा कि इस सम्मान के बाद पता लगा कि मेहनत करने के बहुत फायदे हैं। पीएचडी अंग्रेजी विषय में सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने पर छात्रा डा. नीरज जैनको भी पदक मिला। उन्होंने पीएचडी डॉ. एसवी सिंह के सानिध्य में की है। वहीं, बीकाम द्वितीय वर्ष में सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने पर सपना शर्मा को भी रजत पदक मिला।
विज्ञापन


एमए हिंदी में जसराना की नीरव वर्मा को दो स्वर्ण पदक मिले। वो एलआर डिग्री कालेज में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हरिविलास की पुत्री हैं। एमए की परीक्षा में पूरे विवि में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर नीरव वर्मा को मुंशीराम शर्मा स्वर्ण पदक और नीरु डेका स्मृृति स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें