फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर शुरू हो जाएगा यमुना पर बना नया पुल

विज्ञापन
तैयार हो रहा पुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। चार साल से यमुना पर बन रहे नए पुल को होली पर शुरू कर दिया जाएगा। पुल की एप्रोच रोड बनाने में जो बाधा आ रही थी उसे खत्म कर दिया गया है। 88 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल रेंगते ट्रैफिक को रफ्तार देना का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा।
विज्ञापन


चार साल पूर्व पुल के जर्जर होने के बाद उसके समानांतर एक और नए पुल का निर्माण यमुना पर शुरू कराया गया था। हालांकि शुरुआत में पुल का निर्माण बेहद सुस्त रहा। कभी बजट नहीं मिला तो कभी बाधाएं आती रहीं। लेकिन अब पुल का काम करीब करीब पूरा हो चुका है। यमुनापार की तरफ से 150 मीटर से अधिक लंबाई की एप्रोच रोड भी तैयार हो चुकी है लेकिन कृष्णापुरी तिराहे को जोड़ने वाली 180 मीटर से अधिक लंबी एप्रोच रोड बनाने में अब तक बाधा बनी हुई थी।

अफसरों का कहना है कि बाधा खत्म हो गई है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन सूरज कुमार ने बताया कि एप्रोच रोड बनाने की अंतिम बाधा खत्म हो चुकी है। सड़क बनाने का काम शुरू कराया जा रहा है। मिट्टी भराव के लिए डीएम से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने पर जो रुका काम है उसे शुरू करा दिया जाएगा। मार्च तक हर हाल में पुल चालू करा दिया जाएगा। इस पुल के शुरू होने से अलीगढ़, हाथरस और कासगंज को जाने वाला ट्रैफिक इस पुल से गुजरेगा। अभी तक इन शहरों को जाने वाले वाहन 18 किलोमीटर का चक्कर लगाकर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें