फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 परीक्षा केंद्रों में क्षमता से अधिक आवंटित कर दिए छात्र

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक आ रही है। परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी गई इसके बाद भी व्यवस्थाएं अब तक पूरी नहीं हुईं है। स्थिति यह है कि परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक छात्र आवंटित कर दिए है। समिति द्वारा जिन नए 15 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाना था अभी वह भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। मथुरा में कुल 144 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जानी है लेकिन इनमें से 10 ऐसे परीक्षा केंद्र हैं जिन्हें डिबार किया गया। वहीं 5 ऐसे परीक्षा केंद्र है जो परीक्षा केंद्र होने के लिये मानकों को ही पूरा नहीं करते हैं। इसके साथ ही 25 परीक्षा केंद्र ऐसे है जिनकी क्षमता से अधिक छात्र आवंटित कर दिए गए हैं।

ऐसे में अब जिला अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति को ही 15 नये परीक्षा केंद्र बनाने हैं और अधिक आवंटित वाले परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में समायोजित किया जाना है।
विज्ञापन


उधर, प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होनी है लेकिन अभी तक ये व्यवस्थाएं भी पूरी नहीं हो सकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द ही भेज दी जाएगी, प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियाें को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें