सोरों। तीर्थनगरी में पिछली 2012 में हुए निकाय चुनावों के सापेक्ष इस बार मतदाताओं ने जागरूकता दिखाई। उत्साह से मतदाताओं ने मतदान किया। इस बार 2.29 प्रतिशत मतदान का इजाफा हुआ। वर्ष 2012 के निकाय चुनावों में 61.38 मतदान हुआ जबकि इस बार अधिक मतदाताओं कुल 63.67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वार्ड के हिसाब से देखें तो वार्ड 22 में सर्वाधिक 835 में से 682 वोटर कुल 81.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम मतदान वार्ड 25 में हुआ, 1199 में से 445 मतदाता ही मतदान करने पहुंचे।
तीर्थनगरी में वार्ड 1 में 65 प्रतिशत, वार्ड 2 में 59.2, वार्ड 3 में 55.8, वार्ड 4 में 61.6, वार्ड 5 में 60.4, वार्ड 6 में 43.5, वार्ड 7 में 61.7, वार्ड 8 में 68.9, वार्ड 9 में 65.2, वार्ड 10 में 57, वार्ड 11 में 67.1, वार्ड 12 में 79.4, वार्ड 13 में 60.3, वार्ड 14 में 68.4, वार्ड 15 में 64.58, वार्ड 16 में 68.7, वार्ड 17 में 60.7, वार्ड 18 में 73, वार्ड 19 में 51.7, वार्ड 20 में 66.6, वार्ड 21 में 75.6, वार्ड 22 में 81.6, वार्ड 23 में 70.6, वार्ड 24 में 71.6, वार्ड 25 में 37.1 प्रतिशत मतदान हुआ।