फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन तक अटकी रहेंगी प्रत्याशियों की सांसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की 10 निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के 831 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो चुका है। अब इनके भाग्य का नतीजा एक दिसबंर को आएगा। मतगणना में आठ दिन का समय है। ऐसे में इन सभी प्रत्याशियों की सांसे इतनेे दिनों तक अटेकी रहेंगी।
विज्ञापन


निकाय चुनाव 22 नवंबर को संपन्न हो चुुका है। जनपद की 10 निकायों में अध्यक्ष पद के 133 व सभासद पद के 698 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया है। मतदान के दौरान सभी निकायों में प्रत्याशियों के मध्य कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। कौन जीते कौन हारेगा इसकी सही तस्वीर मतगणना के बाद ही सामने आएगी। मतदाताओं ने आम मतदाता ने अंत समय तक अपने पत्ते नहीं खोले। उसने किसी की भलाई बुराई न लेते हुए खामोशी के साथ अपना मतदान किया।

खास समर्थक या कार्यकर्ता ही खुलकर अपने प्रत्याशी के समर्थन में सामनेे आए। ऐसी परिस्थितियों नेे चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की उलझनें बढ़ा दी है। वे यह तय नहीं कर पा रहे कि चुनाव में वे जीत जाएंगे या फिर उनको हार मिलेगी। ऐेसी परिस्थितियों में सही नतीजे के लिए मतगणना ही एक मात्र रास्ता बचा है। निकाय चुनाव की मतगणना एक दिसंबर को होगी। मतगणना में आठ दिन का समय है। इतना अधिक समय होने से नतीजे आने तक प्रत्याशियों की सांसे अटकी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें