फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का चुनावी माहौल बनाने आज मथुरा आ रहे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शहर के जुबली पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भाजपा पदाधिकारियाें के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को मथुरा आगमन हो रहा है। वह हैलीकाप्टर द्वारा आगरा से 1:20 बजे मथुरा पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से जुबली पार्क तक का सफर सड़क मार्ग द्वारा तय किया जाएगा। इसे देखते हुए इस संपूर्ण मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। जनसभा के लिए 1:30 बजे से 2:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

इस दौरान जुबली पार्क की ओर जाने वाले वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभा स्थल का निरीक्षण किया। पूरी व्यवस्थाएं सात सेक्टर में बांटी गई हैं, जहां जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट देखेंगे। जनसभा के लिए भाजपा संगठन के स्तर से भी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें