फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: हादसे में गई वृद्ध की जान

विज्ञापन
हाईवे पर कोहरे के कारण ठंड में लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरावली/कुसमरा (मैनपुरी)। जीटी रोड पर रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई। इस दौरान साइकिल सवार रोडवेज की चपेट में आ गया था। वहीं कुसमरा में सौरिंख मार्ग पर बस और कार टकरा गई। हालांकि इस हादसे में लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बरौलिया निवासी अफसर सिंह (60) रविवार की सुबह साइकिल से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह खिरिया पीपल के समीप जीटी रोड पर पहुंच, तभी मैनपुरी डिपो की बस की चपेट में आ गए। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ बताया जा रहा है।

वहीं रविवार सुबह एक कार कुसमरा की ओर आ रही थी। सौंरिख मार्ग पर सामने से आ रही बस से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। कार में चार लोग सवार थे। सभी हादसे में बाल बाल बच गए। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने बस व कार चालकों के बीच समझौता कराने के बाद मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें