मथुरा। रेलवे प्रशासन सांड़ को रोक नहीं पा रहा है। मंगलवार को जंक्शन पर फिर सांड़ पहुंच गया। सफाई कर्मचारियों ने सांड़ को वहां से दौड़ाया। एक सप्ताह पूर्व हेमामालिनी और उनके साथ जंक्शन पर पहुंचे आर्किटेक्ट व अन्य लोगों के सामने सांड़ आ गया था। इस मामले में स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया था।
अब रेलवे इंजीनियर जंक्शन के चारों ओर बेरीकेडिंग, दीवार लगाकर सांड़ के आने के रास्ते बंद कर रहे हैं, फिर भी सांड़ नहीं रुक पा रहे। मंगलवार सुबह 9:30 बजे एक सांड़ प्लेटफार्म एक पर आया देख अफसरों में हड़कंप मच गया।
अफसरों ने सफाई कर्मचारियों से कहकर सांड़ को दौड़ाया, वहीं थर्ड एंट्री पर दिन भर सांड़ घूमते रहे। शाम को थर्ड एंट्री पर इंजीनियरिंग शाखा के लोग पाइप की रेलिंग लगाने में जुट गए।