फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलों ने वार्डों में कमल को घेरा

विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। कमल की घेराबंदी के लिए विरोधी राजनीतिक दलों ने एक दूसरे से हाथ मिला लिए। इसके चलते उनके द्वारा कई वार्डों में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे गए। एक वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने नामांकन से एक दिन पहले तक 14 वार्ड पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी। मंगलवार को नामांकन के दिन उसने दस पर अपने प्रत्याशियों को उतार दिया, जबकि पांच से कांग्रेस का कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। जिन वार्डों से कांग्रेस के प्रत्याशी खड़े नहीं हुए उनमें 9,11,29,35 और 53 वार्ड शामिल हैं। कांग्रेस ने वार्ड संख्या 48 से रीना शर्मा को प्रत्याशी बनाया। इन्हें नामांकन के दिन ही चुनाव चिह्न दिया गया।

इसी प्रकार से रालोद ने केवल नौ वार्डों पर ही अपने प्रत्याशियों को खड़ा किया है। बसपा में भी आठ वार्डों में पार्षद की उम्मीदवारी नहीं हो सकी। इसी प्रकार से सपा के भी कई वार्ड ऐसे हैं जिनमें दावेदारी नहीं हो सकी। उधर, भाजपा का एक प्रत्याशी पार्टी से चुनाव चिह्न लेने के बाद भी वार्ड संख्या 64 में नामांकन दाखिल करने नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें