फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर फिर घुसा सांड़, अधिकारियों में हड़कंप

विज्ञापन
साड़ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे प्रशासन सांड़ को रोक नहीं पा रहा है। मंगलवार को जंक्शन पर फिर सांड़ पहुंच गया। सफाई कर्मचारियों ने सांड़ को वहां से दौड़ाया।  एक सप्ताह पूर्व हेमामालिनी और उनके साथ जंक्शन पर पहुंचे आर्किटेक्ट व अन्य लोगों के सामने सांड़ आ गया था। इस मामले में स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


अब रेलवे इंजीनियर जंक्शन के चारों ओर बेरीकेडिंग, दीवार लगाकर सांड़ के आने के रास्ते बंद कर रहे हैं, फिर भी सांड़ नहीं रुक पा रहे। मंगलवार सुबह 9:30 बजे एक सांड़ प्लेटफार्म एक पर आया देख अफसरों में हड़कंप मच गया।

अफसरों ने सफाई कर्मचारियों से कहकर सांड़ को दौड़ाया, वहीं थर्ड एंट्री पर दिन भर सांड़ घूमते रहे। शाम को थर्ड एंट्री पर इंजीनियरिंग शाखा के लोग पाइप की रेलिंग लगाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें