फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले सात दिनों में डिपो ने कमाए एक करोड़ 79 लाख

विज्ञापन
money
विज्ञापन
एटा। दिवाली के सात दिनों में स्थानीय डिपो की बसों से यात्रा करने वाले एक लाख नब्बे हजार यात्रियों ने पांच लाख तीन हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। इससे डिपो को एक करोड़ 79 लाख रुपये की कमाई हुई। जो गत वर्ष की तुलना में 29 लाख रुपये अधिक है। इस दौरान बसों ने पांच लाख तीन हजार किलोमीटर का सफर किया है।
विज्ञापन


दीपपर्व पर परिवहन निगम ने विभिन्न मार्गों पर विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त सेवाओं के माध्यम से रिकार्ड 1.90 लाख यात्रियों को परिवहन सेवा दी है। 17 से 24 अक्तूबर तक चले निगम के विशेष अभियान में डिपो की बसों ने पांच लाख तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर 1.79 करोड़ की कमाई की है।

जो गत वर्ष हुई 1.50 करोड़ की तुलना में 29 लाख रुपये अधिक है। बताते चलें कि गत वर्ष पर्व के सात दिनों में बसों ने 4.56 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर एक करोड़ पचास लाख रुपये कमाये थे। बताते चलें कि डिपो में संचालित 171 बसों में 128 निगम एवं 43 बसें अनुबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें