फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चिकित्सक के क्लीनिक से मिलीं नशीली दवाएं

विज्ञापन
दवाईयां
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के बोंदर रोड पर कासगंज एवं एटा के ड्रग विभाग ने एक चिकित्सक के यहां छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में चिकित्सक के यहां से नशीली दवाएं बरामद हुईं। टीम ने चार दवाओं के सैंपल भरकर जांच के लिए लखनऊ भेजने की कार्रवाई की है। चिकित्सक अपनी डिग्री भी नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


ड्रग विभाग को चिकित्सक के यहां नशीली एवं नकली दवाओं के प्रयोग किए जाने की सूचना मिली। चिकित्सक को अप्रशिक्षित बताया गया। इस सूचना के बाद कासगंज के ड्रग इंस्पेक्टर आरके शर्मा एवं एटा के ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष चौबे ने छापामार कार्रवाई की।

चिकित्सक से उसकी चिकित्सक की डिग्री मांगी गई, लेकिन चिकित्सक अपनी डिग्री नहीं दिखा सका। दुकान से काफी मात्रा में नशीली व अन्य दवाएं मिली। जिन्हें जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उधर, जैसे ही दूसरे अप्रशिक्षित चिकित्सकों को इसकी जानकारी हुई वे अपनी दुकान बंद कर भाग गए। कासगंज ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि एंटीबायोटिक सहित चार दवाओं के सैंपल भरे गए हैं। इनको जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सक को नोटिस देकर डिग्री दिखाने को कहा गया है। नोटिस का जवाब मिलने एवं जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें