फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रख अवैध रूप से हो रही पटाखा बिक्री

विज्ञापन
fire crackers
विज्ञापन
अवागढ़। कस्बा के बाजार में जगह-जगह अवैध तरीकों से पटाखों की बिक्री शुरु हो गई है। बिना लाइसेंस और मानक को पूरा किए हुए पटाखा विक्रेता हादसे को न्योता दे रहे हैं। पिलछे साल हुए पटाखा विस्फोट के बाद भी मेन बाजार में पटाखों की दुकाने सज गई हैं।
विज्ञापन


डीएम, एसएसपी के कड़े निर्देश के बाद भी कस्बा अवागढ़ में खुलेआम अवैध तरीकों से पटाखों की बिक्री की जा रही है। विक्रेता मेन बाजार में पटाखों की दुकाने लगाए हुए हैं। उनके पास न तो लाइसेंस है और ना ही अग्निशमन उपकरण हैं। इतना ही नहीं विक्रेताओं के पास बालू और पानी भी मौजूद नहीं है। जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बता दें कि पिछले साल ही पटाखों में विस्फोट हुआ था। जिसमें एक मासूम बच्ची के साथ ही अन्य लोग झुलस गए थे। इस हादसे के बाद भी पटाखा विक्रेता बेखबर होकर पटाखों को बाजार में खुलेआम बेच रहे हैं। ऐसे में लोगों को हादसे होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन


इस तरह से अवागढ़ में भीड़ वाले इलाके में हो रही पटाखा बिक्री को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर उंगली उठाई जा रही है। लोगों में चर्चा है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की अनदेखी के चलते बाजार में पटाखे की दुकानें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें